
चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि अपराधी,नक्सली और तस्करी करने वालों के नापाक मंसूबों को लगातार विफल करने में पुलिस महकमा सफलता अर्जित कर रही है।पुलिस के द्वारा बिछाए गए जाल में नक्सली लगातार फंसते जा रहे हैं।नक्सली कुछ नापाक मंसूबा बना पाते तब तक पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे लगातार भेज रही है।आज उसी कड़ी में सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर आक्रमण गंझु के बड़े सहयोगी नक्सली जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू को लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया गया है।इस बाबत एसपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि टीएसपीसी नक्सली जमादार गंझू के पास से तीन देसी राइफल,एक देसी कट्टा,92 राउंड जिंदा कारतूस,टीएसपीसी नक्सली संगठन का पोस्टर, मोबाइल,वर्दी और बैग बरामद किया गया है।एसपी ने मीडिया को यह भी बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी नक्सली जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू खामडीह गांव के जंगल में अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।उन्होंने बताया कि टीएसपीसी संगठन के नाम पर लेवी वसूली के काम को अंजाम दिया करता है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खामडीह गाँव के जंगल के में छापेमारी की गई वहीं से जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू, पिता-स्वर्गीय कमलदेव गंझू, ग्राम-कनवातारी सियालदाग थाना लावालौंग,जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, गोलियां और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।नक्सली जमादार गंझू को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी ने गिरफ्तार जमादार गंजू के आपराधिक इतिहास के बारे में बताया कि चतरा सदर थाना कांड संख्या 311/24 के धारा-306(2)/352/3(5) बीएनएससी एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, सिमरिया थाना कांड संख्या -08/23 के धारा-385/387/120(वी0) आईपीसी एवं 17(1)(1) सीएलए एक्ट,टंडवा थाना कांड संख्या 121/25 के धारा 127(2)/115(2)/303(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएससी एवं 17(i)(ii) सीएलए एक्ट टंडवा थाना कांड संख्या-152/25 के धारा 308(3)/308(4) वीएनएससी एवं 17(i)(ii) सीएलए एक्ट, तथा लावालौंग थाना कांड संख्या-49/25 के धारा 308(3)/308(4)/308(5)/61(2)/3(5) 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17(i)(ii) सीएन090 एक्ट दर्ज बताया गया है।एसपी ने आगे बताया कि वर्तमान में गिरफ्तार जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू के विरुद्ध लावालौंग थाना कांड संख्या 57/25 के धारा-17(i)(ii) सीएल090 एक्ट दर्ज किया गया है।इस अभियान में सिमरिया एसडीपीओ समेत पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार,थाना प्रभारी लावालौंग,पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक वाजिद अली और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
