
चतरा : जहां एक ओर समाज कल्याण विभाग के द्वारा बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर बाजबरन विवाह तय कर देने से आहत होकर नाबालिग लड़की आत्महत्या कर रही है। कुछ ऐसा ही एक मामला चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में घटी है। जहां एक 14 वर्षीय लड़की की शादी परिजनों के द्वारा इटखोरी थाना क्षेत्र के बडगांव गांव में तय कर दी जाती है। लड़की ने इसका विरोध किया। लड़की के पिता ने बताया कि इस दौरान उसने गिद्धौर थाना से लेकर 100 नंबर पर भी फोन डायल कर मदद की गुहार लगाई थी।इस मामले में सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि 100 पर डायल करने के बाद गिद्धौर पुलिस के द्वारा उसके परिजनों का काउंसलिंग किया गया। जिसके बाद उसके परिजनों के द्वारा शादी से मना कर दिया गया था। बावजूद किस परिस्थिति में लड़की ने आत्महत्या की है यह जांच का विषय है । इधर मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलाम सरवर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुवे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है।
