Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रमके किया आयोजन
    Ranchi News

    निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रमके किया आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : राज्य सरकार राज्य में निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर गंभीर है । इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न विभागों को  निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिए हैं । इसी क्रम में गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जागरूकता प्रसारित करने के निमित मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित किया गया है । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मई से 23 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम का उद्घाटन गृह, आपदा एवं प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने किया।

    प्रमंडलवार एक-एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 से 23 मई 2025 तक

    मंगलवार को दक्षिणी छोटानगपुर के मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ । निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों / कार्यालयों के पदाधिकारियों/कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करने हेतु प्रमंडलवार एक-एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20 मई से 23 मई 2025 तक कुल 4 दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसमें 20 मई को दक्षिणी छोटानागपुर ,21 मई को उत्तरी छोटानागपुर ,22 मई को संथाल परगना और 23 मई को कोल्हान एवं पलामू प्रमंडल के मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

    विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु जागरूकता को सफल बनाने के लिए लिया प्रशिक्षण
    कार्यक्रम के पहले दिन ड्रग और मादक पदार्थ के सेवन से लोगों को कैसे रोका जाय, संभावित उपचार क्या हैं, मादक द्रव्यों के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव और कानून संबंधी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।  साथ ही बताया गया कि जागरूकता को प्रभावशाली बनाने के स्थानीय स्तर पर क्या क्या उपाय हो सकते हैं। राज्य में नशा मुक्ति के लिए SHG, NYKS, युवा क्लब सहित अन्य संस्थानों की भूमिका किस तरह की होनी चाहिए?  कार्यक्रम में बताया गया कि नशे की शिकार युवाओं को नशामुक्ति हेतु किस तरह से सहायता दी जा सकती है।

    विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु जागरूकता को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिसमें स्कूली ,शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,महिला ,बाल विकाश एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ,स्वास्थ्य ,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ,पर्यटन ,कला संस्कृति ,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ,झारखंड पुलिस ,झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी एवं वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.