
Chatra : झारखंड परिवर्तन एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय के सौजन्य से चतरा जिला के हंटरगंज प्रखंड के हटवारिया स्थिति वनविभाग के द्वारा करोड़ों के लगाता वन आरोग्य पार्क का निर्माण कराया गया।इस पार्क का उदघाटन सूबे के मुख्यमंत्री राज्य स्थापना दिवस के अवसर ऑन लाइन किए थे।आज इस पार्क का और पार्क में नवनिर्मित वुड हाउस एवं वॉच टॉवर का विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड कर स्थानीय एवं लोक प्रिय सांसद कालीचरण सिंह स्थानीय लोजपा विधायक जनार्दन पासवान जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी डीएफओ राहुल मीणा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।यह पार्क लगभग पच्चास एकड़ में फैला हुआ है।जिसका अवलोकन और सुंदरता को अवलोकन किया गया।पार्क में रंग बिरंग फूल मनमोहक है।पार्क के बीच में निर्मित बड़ा तालाब और चारों ओर रंग बिरंग फूलों का कतार आकर्षक का केंद्र बिंदु है। विशाल प्रवेश द्वारा और बड़े पैमाने पर बहुरंगीय गेंदा फूल मनमोहक है।कई तरह के आर्टिफिशल जानवर भी बनाए गए हैं।जिस से जंगली क्षेत्र का पार्क होने का एहसास दिलाता है।सैलानियों के रेस्ट के लिए वुड हाउस का निर्माण किया गया है जो इस इलाके के लिए अनोखा दृश्य पैदा करता है।आकाश टॉवर भी इस इलाके के लिए नमूना है जिस से सैलानियों के लिए अनोखा दृश्य पैदा करेगा।इस मौके पर स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए अनूठा और बेमिसाल है। यहां सैलानी घूमने आएंगे और प्राकृतिक से रूबरू होंगे।वहीं पिकनिक और किसी पर्व के मौका पर घूम कर आनंद उठाएंगे।सुरक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जो कुछ कमी नजर आई है संबंधित विभाग को इस की जानकारी दी जाएगी।साथ डीसी से इस मामले को लेकर चर्चा किया जाएगा ताकि टूरिस्ट सुरक्षित महसूस करें।
