
Chatra : हंटरगंज के रामनारायण मेमोरियल महाविद्यालय एवं इंटरनेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट बेंगलुरू कर्नाटका के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार बुधवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम
महाविधालय के सेमिनार हॉल आयोजित की गई थी।आज के इस सेमिनार की अध्यक्षता महाविधालय के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन एनएसएस पीओ डा० फहीम अहमद ने किया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा कॉलेज चतरा के अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष सह महाविधालय के विश्वविधालय प्रतिनिधि डा० मनीष दयाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।उन्होंने अंग्रेजी में अपने संबोधन में कहा कि यह देश शोध कर्ताओं का देश रहा है।प्राचीन काल से शोध जारी है इधर कुछ काल खंडों में शोध के विषय में कुछ तब्दील जरूर हुई है और होना भी चाहिए तभी हम इस मुकाम पर खड़े हैं।शोध जीवन और शिक्षा के सभा क्षेत्रों में होना ही चाहिए तभी हम विश्व के पटल पर खड़े हो सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ अपने पूर्वजों के द्वारा किए गए शोध के राघ को अलापने से शोध नही होगा।बल्कि अमली जिंदगी में उसे लाना होगा और जमीनी स्तर पर शोध करने होंगे तभी हम आगे बढ़ सकते हैं।निरंतर शोध किए जाने पर निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और उस से राष्ट्र और विश्व लाभान्वित होगा।उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सेमिनार का विषय “अकादमिक अनुसंधान गतिविधियों के विकास के लिए एक पद्धतिगत दृष्टिकोण” पर अपने संबोधन में कहा कि यह विषय वर्तमान और भविष्य काल के लिए काफी लाभकारी साबित होगा और निरंतर सेमिनार आयोजित होने से स्कॉलर्स और स्टूडेंट्स में जिज्ञासा बढ़ेगी तभी बेहतर शोध की ओर हमारा समाज बढ़ सकता है।सेमिनार के अंतिम दिन व्याख्याताओं में प्रो कुमारी मंजू सिंह,प्रो पूजा सिंह,प्रो रेखा सिंह,प्रो स्वेता सिंह,प्रो अनिल कुमार सिंह,प्रो रामजीत यादव,प्रो सरयू यादव,प्रो कमरुद्दीन अंसारी,प्रो शिवरतन सिंह,प्रो बिपिन कुमार मिश्रा ने अपने अपने शोध के पेपर पढ़े।उसके उपरांत सह भागियों को मेडल,सर्टिफिकेट सेवेनियर मैग्जिन और मेमेंटो दिया गया। सेमिनार को साहित्यिक रंग देने के लिए सूफी कलाम और गजल के लिए सौरभ दुबे और कुल गीत के लिए शौर्य। कुमारी,प्रीति कुमारी,पम्मी कुमारी की टीम को मेडल दे कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता पर रुसा कोऑर्डिनेटर प्रो० फखरुद्दीन अंसारी आईसीएसआरडी बंगलुरु कर्नाटका की अनमोल तबस्सुम,डॉली दत्ता,सरिता कुमारी एवं सीमा कुमारी की महती भूमिका पर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम की शुरआत विश्विद्यालय के कुल गीत से शुरू किया गया और राष्ट्रीय गान पर समापन किया गया।इस कार्यक्रम में महाविधालय के कर्मी एवं छात्र छात्रा शामिल उपस्थित थे।
