

Chatra : लगातार दो दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से कान्हाचट्टी प्रखंड के कई नदियां उफान पर है। साथ में कई कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को कान्हाचट्टी प्रखंड की बड़की नदी को उफान पर देखा गया। लगातार हो रहे बारिश के वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर है। सारे डोभा, तालाब भी पूरी तरह उफान पर है। प्रखंड के कई सड़क बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए है। साप्ताहिक हाटों और बाजारों में भीड़ बहुत कम देखा जा रहा है। आम लोगों के साथ व्यापारियों ने भी बारिश के वजह से घर में बैठना ही मुनासिब समझा है। वही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुआ है। जून महीने में इस तरह की बारिश कई वर्षों के बाद देखने को मिल रहा है।
विकाश कुमार कान्हाचट्टी
add a comment