

लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के कोलकोले पंचायत स्थित मड़वा एवं लेम्बोडीह में सोलह एकड़ वन भूमि में लगे अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। यह विनष्टिकरण अभियान प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा के नेतृत्व में किया गया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए एसआई रोहित कुमार साव ने बताया कि गोपनीय सूचना पर मंगलवार को हमनें दल बल के साथ छापा मारा और अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया है।आगे उन्होंने कहा कि विनष्टिकरण के दौरान गांव के लोग घरों में ताला मारकर भाग जाते हैं, जिसके कारण अफीम की खेती करने वालों और तस्करों के बारे में सूचना मिलना मुश्किल हो जाता है।हालाँकि खेती करने वालों का नाम सामने लाने के लिए पुलिस के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी एवं रोहित कुमार ने नशे के सौदागरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नशे के सौदागर पैसों के लोभ में अपने प्रखण्ड, जिला, राज्य तथा देश का भविष्य को बर्बाद करने के मंसूबे को त्याग दें।और अगर अब भी नशे का सौदा करने से बाज नहीं आया तो जींदगी सलाखों के पीछे बिताने को तैयार हो जाए।आगे रोहित कुमार साव ने बताया कि सोलह एकड़ के अलावे भी इसी क्षेत्र में भारी मात्रा में अफीम की खेती की गई है।विनष्टिकरण के अभियान में रोहित कुमार साव के साथ साथ आईआरबी एवं जिला पुलिस के जवान शामिल थे।
संवाददाता, मो० साजिद
