
चतरा : लावालौंग प्रखंड कार्यालय के सभागार में परियोजना प्रबंधक ( ई० पंचायत) द्वारा पंचायती विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, प्रखण्ड समन्वय पंचायती राज विनय कुमार, सभी पंचायत सचिव, सभी पंचायत के मुखिया तथा कनीय अभियंता मौजुद रहे। योजनाओं को लेकर मुखियातथा पंचायत सचिव को प्रशिक्षण दिया गया। समिक्षा बैठक में 15वे वित्त आयोग में व्यय स्थिति (2) पंचायत सचिवालय से बायोमैट्रिक उपस्थिति की स्थिति (3) ग्राम पंचायत से 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022/23 के उपयोगिता प्रमाण पत्र कि स्थिति (4) ग्राम पंचायत से पंचायत सचिवालय सुदृढीकरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023/24 के उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति (5) बीपीडीपी अन्तर्गत चयनित योजनाओं को प्रविष्टि (6) ग्राम पंचायत से पंचायत ज्ञान केन्द्र अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022/23 एवं 2023/24 के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त की स्थिति (7) पंचायत विकास सूचकांक प्रखण्ड स्तरीय नोडल पदाधिकारियों द्वारा डाटा सत्यापन की स्थिति (8) पंचायत ज्ञान (9) प्रखण्ड पंचायत संसाधन केन्द्र का अधिष्ठापन (10) पंचायत सचिव को अधिकतम दो पंचायत का प्रभार (11) सक्रिय पंचायत सहायक की सूची का प्रेषण (12) पंचायत स्तर पर भुगतान की स्थिति(13) ऑडिट का भुकतान की स्थि ती (14) मुखियाओं द्वारा स्वयं डिजिटल उपयोग की स्थिति,(15) पंचायत सचिवालय में बिजली, पानी, शौचालय, नेट इत्यादि की व्यवस्था जैसी संबंधित जानकारीदी गई। जिला समन्वय ने मुखिया को पंचायत स्तर योजना चयन करते हुए राशि को जल्द खर्च करने का निर्देश दिया गया। तथा योजना संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में जे० ई० सिकन्दर कुमार,लावालौंग मुखिया नेमन भारती, रिमी मुखिया तथा मुखिया प्रतिनिधी जगदीश प्रसाद यादव, सिलदाग मुखिया कसीदा देवी,मंधनिया पंचायत मुखिया दहनी देवी तथा मुखिया प्रतिनिधी भोला राम, हेडूम मुखिया सन्तोष राम, कटिया पंचायत मुखिया मिशी देवी मुखिया प्रतिनिधी मिथलेश कुमार चौबे, लमटा मुखिया अमित कुमार चौबे के अलावे पंचायत सचिव विनय कुमार चौधरी, संदीप कुमार, नागेश्वर यादव, देवनंदन पासवान, बिंदेश्वर पाण्डे, लेखापाल ( कम्प्यूटर ऑपरेटर) दीपेश कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संवाददाता, मो० साजिद
