

चतरा पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिले के एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे एंटी क्राइम अभियान के क्रम में राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान राजपुर थाना पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गिरफ्तार अपराधी के पास से देसी कट्टा के अलावे एक ग्राउंड जिंदा गोली विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन के अलावे दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी के अन्य साथी पुलिस बल को देख भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी एवं छिनतई के अलावे अन्य बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए थे। इस आलोक मे राजपुर थाना कांड संख्या 90/2023 दिनांक 18.12.2023 धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कि गई है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद न्यायिक अभीरक्षा मे भेजा गया ।
