Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

राजद कमिटी का नगर चुनाव सम्पन्न।पुनः नगर अध्यक्ष चुने गए पप्पू यादव।समर्थकों ने माला पहनाकर किया स्वागत

चतरा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित राजद के नगर कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल चतरा नगर का सांगठनिक चुनाव सम्पन्न हो गया। आम सहमति के आधार पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष पप्पू यादव को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। पुनः निर्वाचित होने पर नगर अध्यक्ष पप्पू यादव का समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। हालांकि चुनाव के दौरान विरोध के स्वर भी उभरते नजर आए। चतरा नगर के पूर्व अध्यक्ष मो इरफान आलम उर्फ रिंकू खान ने चुनाव को पार्टी सिद्धांत से हटकर बताया। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में नगर के क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति नगण्य रही। भीड़ जमा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र का सहारा लिया गया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष पप्पू यादव ने गुटबाजी के आरोपों से इंकार करते हुए बताया कि सबकी सहमति से चुनाव करवाया गया है। कुछ मतभेद हैं,उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि सभी 22 वार्डों में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि कुछ गलत लोगों पर भरोसा किया गया। आगामी चुनाव में भूल को सुधार कर लिया जाएगा। चतरा नगर के निर्वाचन पदाधिकारी सूर्यदेव यादव ने कहा कि 28 अप्रैल से 02 मई तक नगर व प्रखंड स्तर का चुनाव करवाने का निर्देश प्राप्त था। उन्हें चतरा नगर का चुनाव करवाने की जवाबदेही मिली थी। कार्यकर्ताओं को चुनाव की जानकारी पूर्व में ही दे दी गई थी। सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न करवा लिया गया है। कहीं कोई विवाद नहीं है। नगर के मो शमीम ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी दी थी। आपसी बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया और प्रत्याशी पप्पू यादव के प्रस्तावक बन गए।

Leave a Response