Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Saturday, October 18, 2025
Hazaribagh News

सदर प्रखंड उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी एवम अध्यक्ष मनोज कुमार चुने गए

हजारीबाग। सदर प्रखंड स्थित रोला पंचायत सचिवालय में सदर प्रखंड के सभी उप मुखिया संघ की बैठक हुई ,जिसमें सर्वसम्मति से सदर प्रखंड के उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी को बनाया गया जो बैहरी पंचायत की उप मुखिया है , एवं अध्यक्ष मनोज कुमार को बनाया गया जो मेरु पंचायत के उप मुखिया हैं ,उपाध्यक्ष बबीता कुमारी जो नगवा पंचायत के उप मुखिया हैं, सचिव बलराम कुमार को बनाया गया जो हरहद पंचायत के उप मुखिया हैं, उपसचिव देवानंद कुमार जो करवेकला के उप मुखिया हैं को बनाया गया, कोषाध्यक्ष अमनारी पंचायत के उप मुखिया को बनाया गया, उपकोषाध्यक्ष प्रेम कुमारी को बनाया गया जो भेलवारा पंचायत के उप मुखिया है एवं प्रेम कुमार को जो बड़ासी पंचायत के उप मुखिया है उन्हे मीडिया प्रभारी बनाया गया , चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ इस चुनाव में सदर प्रखंड के बहुत से उप मुखिया गण शामिल हुए एवं बैठक मे झारखंड प्रदेश समतादल सैनिक के अध्यक्ष राजूराम उपस्थित हुए

हज़ारीबाग :आशीष यादव

Leave a Response