Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड बिहार में आतंक का पर्याय बना भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर बबन भोक्ता उर्फ बबन गिरफ्तार
    Chatra News

    झारखंड बिहार में आतंक का पर्याय बना भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर बबन भोक्ता उर्फ बबन गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन के दुर्दांत सब जोनल कमांडर बबन भोक्ता उर्फ बबन जी पिता चंदर गंझु को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने सब जोनल कमांडर की निशानदेही पर पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य के लगाया गया दो आईडी (केन बम),20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पलैशहैडर और बैट्री बरामद किया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि सब जोनल कमांडर बबन भोक्ता संगठन के विस्तार करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नौकाडीह स्थित अपने घर आया हुवा है। सूचना के आलोक में चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापामारी करते हुए भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सबजोनल कमाण्डर बबन भोक्ता उर्फ बबन को ग्राम हारा, नौकाडीह से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नक्सली कमांडर ने स्वीकार किया कि पुलिस बल को क्षति पहुंचाने की नियत से अरविन्द भुईयां के साथ मिलकर हारा नकटईया पहाड़ में आईडी (केन बम) लगाकर रखा गया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवायी करते हुए दो-दो कि०ग्रा० का दो केन बम (आईडी), 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पलैशहैडर, बैट्री बरामद किया। पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने आगे बताया कि गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी संगठन में करीब 12 वर्षों से सक्रिय है। उसने अपने दस्ता सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़े घटनायें कारित की है। उन्होंने बताया कि चतरा जिले के हंटरगंज थानान्तर्गत पतसुगिया के पास निर्माण किये जा रहे पुलिया में लेवी के लिए मजदूर के साथ मारपीट कर मोबाईल छीनने की घटना,माह मई-जुन 2023 में बिहार राज्य के गया के बिकोपुर जंगल में पुलिस के साथ आमना-सामना हुआ था, जिसमें पुलिस द्वारा माओवादी का हथियार पकड़ा गया था। माह अगस्त 2023 में पलामू छतरपुर ग्राम महुडर में सड़क निर्माण में लगे 03 हाईया, 01 रोड रोलर, 01 मिक्सर, 01 ग्रेडर, 01 ट्रैक्टर एवं 01 मोटरसाईकिल को लेवी नहीं देने के आरोप में जला दिया था। इसके अलावे भी इस नक्सली कमांडर के नेतृत्व में कई घटनायें कारित की गई है। एसपी राकेश रंजन ने सभी नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसावादी विचारधारा को छोड़कर आत्मसमर्पण कर दें और
    झारखण्ड सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेकर मुख्य धारा से जुड़ें।कहा कि झारखण्ड सरकार के द्वारा आत्मसमर्पण नीति को और अधिक सुगम बनाया गया है, जिससे आत्मसमर्पित नक्सली को 24 घंटे के अन्दर ओपेन जेल में शिफ्ट किया जा सकेगा।उन्होंने नक्सलवाद को विचारधारा को त्याग मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।नक्सली कमांडर बबन भोक्ता के खिलाफ सदर थाना काण्ड सं0-390/2022, दिनांक-13.12.2022, धारा-147/148/149/427/435/387/506 भा०द०वि० 17 सीएलए एवं 10/13 यूएपीए,कुन्दा थाना काण्ड संख्या-56/22. दिनांक 07.12.2022, धारा-385/387/435/427/506/34 भादवि 17, (2) सीएलए एक्ट,हंटरगंज थाना काण्ड सं0-102/23, दिनांक 01.06.2023, धारा-341/342/323/307/386/34 भादवि,प्रतापपुर थाना काण्ड सं0-119/22. दिनांक-19.09.2022, धारा-147/148/149/332/333/353/326/ 307 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट, 10/13/16/20 यूएपी एक्ट तथा 17 सीएलए एक्ट,प्रतापपुर थाना काण्ड सं0-03/18, दिनांक 07.01.2019, धारा-147/148/149/323/307/386/387/236 भा०द०वि० 17 सीएलएफ एक्ट एवं 27 आम्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। छापामारी दल में चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार,सनोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, हंटरगंज थाना,पुअनि गुलाम सरवर, थाना प्रभारी गिद्धौर,पुअनि नितेश कुमार दूबे, हंटरगंज थाना,पु अनि सत्यवान कुमार, प्रतापपुर थाना,सअनि नन्द कुमार भगत, बीडीडीएस टीम-09 झारखण्ड जगुआर, रांची शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.