
Chatra : अन्तराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी हुए सभी खिलाड़ियों एवं इनके कोच रेफ़री को अनुमंडल पुलीस पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय में मेडल, प्रमाण पत्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मान एवं शुभकामनाएं दिया।
बताते चलें कि मौका था उत्तराखंड राज्य में देहरादून के परेड ग्राउंड एम पी हॉल में आयोजित 7वीं अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि 15, 16 एवं 17 दिसम्बर को आयोजित थी जिसमें चतरा के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा, इस आयोजन में चतरा जिले से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बालक वर्ग में त्रियम पाठक, ओम सिद्धार्थ, विवेक कुमार, शुभम कुमार, पवन कुमार वहीं बालिका वर्ग में दीपज्योति कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रगति कुमारी, पलक कुमारी, गरिमा मिश्रा आदि है, इनके साथ मैनेजर में जुगल कुमार साथ गए। इस अन्तराष्ट्रीय आयोजन में रेफ़री बने सूरज कुमार सोनी, सूर्यप्रकाश सिन्हा, आदि ने अहम भूमिका निभाई।
चतरा जिला ताइक्वांडो संघ (रजि०) के सचिव विकास कुमार केशरी जी को भारतीय टीम का मैनेजर बनाया गया, तो वहीं सुनीता कुमारी को भारतीय महिला कोच बनाया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता में कुल 15 सदस्यी टीम जो झारखंड से भारतीय टीम में शामिल हुई एवं बेहतर प्रदर्शन कर सकुशल लौटी साथ ही सभी खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया जिसमें दो स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक इनके द्वारा जीता गया। वहीं सभी पांच ऑफिसियल को मोमेंटो, अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र संबंधित खेल के मौके पर विमोचन किया गया राइजिंग इरा वॉल्यूम सात नामक पुस्तक आदि से सम्मानित किया। इस बड़ी उपलब्धि पाने पर जिले के तमाम खेल प्रेमी में खुशी का माहौल रहा एवं चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मो. जमालुद्दीन, उपाध्यक्ष मो. जसीम जी , मो.फजल रहमान, संरक्षक मुकेश साह, संयुक्त सचिव संजीत मिश्रा, श्री राम शास्त्री, सह कोषाध्यक्ष देवानंद कुमार, हेलाल अख्तर, सबीना खातून, इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार, पतंजलि योग परिवार से पंकज दुबे,रीना दुबे, कुमार विवेक सिंह, डी ए वी प्रधानाध्यापक सय्यद एजाज अहमद, नमन बुद्धा से सचिन्द्र पासवान , बी एम पी उंटा से बसंत दांगी जी, अभिजीत सिन्हा जी, सिंकू वर्मा एवं अभिभावक गण के साथ सभी चाहने वालों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
