
चतरा शहर के वादी-ए-इरफा स्थित ए. एम. सिद्दीक पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर मोहम्मद उमर फारुक ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक हैं। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है, जो बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विद्यालय के मोहम्मद आरिफ हसन ने कहा कि खेलकूद मानव को प्रसन्न व उत्साहित बनाए रखता है। खेल प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल और काशीफ इब्न अब्दाल ने बताया कि खेलों में अनुशासन का विशेष महत्व है। प्रतियोगिता में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन अनुशासन का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
