
कान्हाचट्टी (चतरा) | चतरा जिले में कानून का राज कायम करने एसपी सुमित अग्रवाल ने जोरदार एक्शन लिया। बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए थानों में बड़ा फेरबदल करते हुए राजपुर थाना प्रभारी बनाया गया रूपेश कुमार राय को।अपराध मुक्त राजपुर का संकल्प
एसपी ने साफ शब्दों में कहा- जीरो टॉलरेंस! रूपेश कुमार राय को निर्देश दिए कि अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो। अपराधी हों या गुंडे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा पहले, विश्वास बहाल करना पहला लक्ष्य।नियमित गश्त, सघन चेकिंग और जनसंवाद से राजपुर को क्राइम-फ्री बनाने का प्लान। एसपी का यह कदम इलाके में सनसनी फैला रहा है।
