राज्य के मंत्री श्री सत्यानन्द भोक्ता ने कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में आयोजित वन महोत्सव का किया शुभारंभ




चतरा : राज्य के मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानन्द भोक्ता आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कान्हाचट्टी में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के द्वारा आयोजित 74वां वन महोत्सव 2023 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुएं।
कार्यक्रम में मंत्री भोक्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री श्री भोक्ता के विद्यालय परिसर आगमन पर विद्यालय के छात्राओं ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री समेत गणमान्यों ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया।तत्पश्चात माननीय मंत्री श्री भोक्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को वन महोत्सव की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वन जीवन का आधार है। हमसब को कम से कम खास मौके जैसे शादी सालगिरह, जन्मदिन, त्यौहार आदि पर जरूर से जरूर पौधा लगाने चाहिए एवं उसका संरक्षण करना चाहिए। पेड़ पौधों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। वह हैं तभी जीवन सम्भव है। आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है। इनसब से बचने का एक मात्र उपाय है पेड़ पौधे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण। उक्त वन महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, जिलापरिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, मुखिया छोटू सिंह, मुखिया सुप्रिया कुमारी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।