
चतरा। उपायुक्त कीर्तिश्री ने गुरुवार को चतरा प्रखंड के सीमा पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव स्थित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सखी मंडल दीदियों द्वारा स्थापित की जा रही दाल मिल के अधिष्ठापन स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को भवन के सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, बाउंड्रीवाल में काटा तार लगाने सहित आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है, इसलिए दाल मिल के बेहतर संचालन एवं विस्तार की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसे जल्द अमल में लाया जाए।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, JSLPS के जिला परियोजना प्रबंधक गौरव जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
