
हजारीबाग | हजारीबाग में धार्मिक आस्था और भक्ति का भव्य संगम 22 दिसंबर को देखने को मिलेगा। श्री श्याम टाबरिया द्वारा आयोजित श्री श्याम समर्पण महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस विशेष आयोजन में बाबा श्याम का पावन शीश रामगढ़ से विशेष रूप से मंगवाया जा रहा है!बाबा के राज-श्रृंगार के लिए कोलकाता से विशेष प्रीमियम फ्लावर आ रहे हैं, जिनसे भव्य सजावट की जाएगी! श्री श्याम टाबरिया ने बताया कि महोत्सव स्थल को आकर्षक पुष्प सजावट, लाइटिंग और धार्मिक प्रतीकों से सजाया जाएगा ताकि भक्तों को एक दिव्य वातावरण का अनुभव हो। वही जयपुर से इत्र मंगवाया जा रहा है!महोत्सव की विशेषता यह भी रहेगी कि प्रसिद्ध भजन गायक कार्यक्रम में श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनकी मनमोहक गायकी से भक्ति संध्या को और भी आध्यात्मिक रंग मिलेगा।
इस आयोजन में करीब 2000 से अधिक श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के लिए विशेष बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों एवं शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
