
चतरा दिव्या ज्योति मॉडर्न स्कूल खरिक मे लगातार 7 वर्षों से मां विद्या की देवी सरस्वती की पुजा अर्चना बड़े ही हर्षो उलास के साथ विद्यार्थीयों सह सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं मां के आगमन से विसर्जन तक उपासना के साथ मनाया जाता है. विद्यालय में लगभग 40 ग्रामीण इलाकों से आगंतुक का आगमन माता के दर्शन व प्रसाद ग्रहण करने हेतु होता है.इस विद्यालय में कक्षा नर्सरी से दशम तक शिक्षक की उत्तम व्यवस्था, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा दी जाती है. इस विद्यालय में डिजिटल क्लासेस की सुविधा भी दी जाती है. बताते चले की मां सरस्वती की पूजा वसंत पंचमी के दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।विद्या हर व्यक्ति के लिए सबसे अधिक महत्व रखती है। मां सरस्वती की कृपा से ही व्यक्ति को विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसी वजह से वसंत पंचमी का पर्व छात्रों, कला व साहित्य जगत के लिए विशेष माना जाता है।
