
Chatra : नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के आलोक में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्मिक कोषांग, मतपत्र कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग सहित अन्य सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 27 को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद आम निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों का निष्पादन निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
