Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 10-11 जून को राष्ट्रपति के देवघर प्रवास के दौरान तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
    Ranchi News

    10-11 जून को राष्ट्रपति के देवघर प्रवास के दौरान तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांचीः राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर बल देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अबाधित विद्युत व्यवस्था पर जोर देते हुए राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करने पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार आइपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे। उसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल करेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी। इसी तरह समीक्षा के दौरान मंच की व्यवस्था के प्रारूप, राष्ट्रपति के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, देवघर एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्स, देवघर में आगवानी और विदाई के दौरान उपस्थित रहनेवाले महानुभावों की सूची, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान की व्यवस्था, कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, फोटोग्राफरों के लिए खुली जीप की व्यवस्था, बैगेज वैन एवं बैगेज कर्मी तथा छाता की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से परिसदन, बाबा मंदिर और एम्स तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था और मंच से संबोधित करनेवाले महानुभावों की सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद जवाबदेही तय की गयी। उसके अतिरिक्त समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके साथ आये लोगों के आवासन और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था आदि पर भी फोकस किया गया।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.