Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एनएचएआई एवं एनटीपीसी से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित
    Hazaribagh News

    एनएचएआई एवं एनटीपीसी से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय सभागार में एनएचएआई एवं एनटीपीसी से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में एनएच एवं एनटीपीसी के कोल माइनिंग परियोजनाओं से जुड़े स्टेटमेंट-6, म्यूटेशन की प्रगति, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवन, पैक्स केन्द्र एवं विद्यालयों के स्थानांतरण, मेजरमेंट, एफ.आर.ए., लीज बंदोबस्ती, भारत माला परियोजना, कॉमन इन्फ्रास्ट्रक्चर, पी.एच.सी. स्थानांतरण समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों की प्रगति में तीव्रता लाएं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करें। विद्यालयों एवं अन्य भवनों के शिफ्टिंग हेतु भूमि चयन सुनिश्चित करने एवं उससे संबंधित समस्याओं का समाधान युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया गया।

    संबंधित अंचलाधिकारियों को सभी मामलों पर वर्कआउट करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने एनएचएआई के पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने तथा अपने स्तर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

    चौपारण एवं बरही फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं निर्माण अवधि का पूर्ण शेड्यूल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। फ्लाईओवर एवं एनएच मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एनएचएआई एवं संबंधित पदाधिकारियों को दी गई।

    एनटीपीसी के अंतर्गत हाउस मेजरमेंट में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु एसडीओ स्तर से बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय निर्माण हेतु चयनित भूमि परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्र, चारदीवारी एवं अन्य सरकारी संस्थागत संरचनाएं भी सम्मिलित की जाएं।

    बैठक में उपायुक्त के अलावे अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी, एनएचएआई एवं एनटीपीसी के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.