Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सड़क सुरक्षा संबंधी अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) ने की समीक्षा बैठक
    Ranchi News

    सड़क सुरक्षा संबंधी अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) ने की समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से डॉ० संजय आनन्द राव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड ने श्री धनंजय कुमार सिंह पुलिस उप-महानिरीक्षक (सड़क सुरक्षा कोषांग) जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट, श्री दीपक कुमार (State Information Officer, NIC JACU), श्री तैयव हुसैन (उपनिदेशक आई०टी०, एन०आइ०सी०, झारखण्ड), श्री शाश्वत कुमार सिन्हा (State Roll Out Manager eDAR/iRAD) की उपस्थिति में विडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की।

    बैठक के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड नें जिलावार वर्ष 2023 व 24 तथा जनवरी 2024 व जनवरी 2025 की घटित घटनाओं की तुलनात्मक विवेचना सहित चिन्हित Black Spots एवं अन्यत्र स्थानों में MV Act के तहत् की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना उपरान्त मृत्यु व जख्मी की संख्या में कमी लाने हेतु निर्देश दिये :-

    • सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक को Black Spots पर विगत एक वर्ष की सड़क दुर्घटनाओं की सभी बिन्दुओं पर समीक्षा करने, इन स्थानों पर सभी Long Term/ Short Term Measures लेना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया।
    • Good Samaritan Policy का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को भी पुरस्कृत करने हेतु आदेशित किया गया।
    • विधिवत् सभी Vulnerable Spots तथा Black Spots पर अतिरिक्त सुरक्षा व गश्ती की जाय साथ ही दुर्घटना वाले स्थल पर एम्बुलेंस की Repositioning सुनिश्चित करेंगे।
    • Breath Analyser, Speed Gun तथा अन्य उपकरणों का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित की जाय।
    • बगैर सीट बेल्ट / शराब का सेवन कर वाहन चलाने/ओवर स्पीडिंग / लेन जंपिंग जैसी अनियमितता तथा अपराध को रोकने के लिए विधिवत् अभियोजन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाय।
    • स-समय ¡RAD में प्रविष्टी करने, नियमानुसार दुर्घटना पीड़ित को मुआवजा देने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने और अन्य ईकाई यथा-NHAI एवं SH से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित किया जाय, ताकि, सड़क दुर्घटना में कमी हो सके।
    • वर्ष 2025 के जनवरी माह में दुर्घटना में आई तुलनात्मक वृद्धि की समीक्षा करने हेतु सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया गया तथा भविष्य में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विधिवत सार्थक प्रयास करने हेतु आदेशित किया।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

    March 18, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

    March 17, 2026

    Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.