
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के नजदीक हथियारों की खेप लाने वाले संगठित अपराधी गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गैंग के गुंडे व्यवसायियों में दहशत फैलाने को जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में हथियारों का सौदा करने वाले हैं। एसपी नगर के निर्देश पर डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम ने झाड़ियों और मैदान में छिपे दो अपराधियों को देशी पिस्टल, मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल और अपाची बाइक के साथ दबोच लिया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए दोनों राहुल सिंह के इशारे पर रांची पहुंचे थे और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए उसके आदेश का इंतजार कर रहे थे। गहन पूछताछ से एक और बड़ा नाम सामने आया—अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी। उनकी निशानदेही पर उसे भी धर लिया गया। जगरनाथपुर थाने में केस 32/26 दर्ज कर जांच चल रही है।अश्विनी राहुल सिंह गैंग का कुख्यात सदस्य है, जो पहले अमन साहू और राहुल दुबे के गिरोहों के लिए हथियार सप्लाई करता था। व्यवसायियों के नंबर जुटाना, व्हाट्सएप पर धमकियां भेजना—ये उसके मुख्य धंधे हैं।गिरफ्तार अपराधी मे पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा (धुर्वा, रांची)रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स (धुर्वा, रांची)अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी (पतरातु, रामगढ़ का नाम शामिल है, गिरफ्तार अभिक्तों के पास से एक देशी पिस्टल , दो मैगजीन, पंद्रह जिंदा कारतूस , चार मोबाइल बरामद हुआ।पुलिस का दावा है कि इससे रांची में व्यवसायियों पर हमलों की साजिश धूल चाट गई।
