Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नागरिक सुविधा से जुडी समस्याओं पर रांची नगर निगम किरायेदार संघ ने की समीक्षात्मक बैठक
    Ranchi News

    नागरिक सुविधा से जुडी समस्याओं पर रांची नगर निगम किरायेदार संघ ने की समीक्षात्मक बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : नगर निगम,परिषद् और नगर पंचायत से संबंधित समस्याओं पर आज चैंबर भवन में एक बैठक हुई। नगर विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित भवन नियमितीकरण योजना को प्रभावी करने में होनेवाले विलंब पर सदस्यों ने चिंता जताई और सरकार से इसपर त्वरित कार्रवाई की मांग की। बाजार टांड स्थित दुकानों के किराया विवाद के समाधान में विलंब पर भी चिंता जताई गई और कहा गया कि निरंतर प्रयासों के बावजूद विभागीय उदासीनता से दुकानदार मानसिक रूप से परेशान हैं। रांची नगर निगम किरायेदार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बाजार टांड में आवंटित दुकानों में अतिरिक्त संरचना निर्माण के कारण किराया, ब्याज और उसपर फाइन की दर जुडते-जुडते काफी अधिक हो गई है जिस कारण यह मामला जटिल हो चुका है। दुकानदारों की समस्या को वास्तविक बताते हुए चैंबर के आरएमसी उप समिति के चेयरमेन अमित शर्मा ने जल्द ही इस मामले में नगर प्रशासक से मिलकर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। शहर के कई क्षेत्रों में ट्रॉफिक लाईट की कमी, डिवाईडर पर पेंट तथा रिफ्लैक्टर नहीं होने के कारण नियमित रूप से हो रही सडक दुर्घटना पर भी उन्होंने चिंता जताई।

    रांची मास्टर प्लान 2037 में संशोधन हेतु भू-मालिकों द्वारा समर्पित किये गये आवेदन पर कार्रवाई में हो रहे विलंब पर भी सदस्यों ने चिंता जताई। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने कहा कि निगम के आमंत्रण पर काफी संख्या में शहरवासियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसकी जनसुनवाई कर निगम द्वारा नगर विकास विभाग को विचार के लिए भेंज दिया गया है। पिछले ढाई वर्षों से विभागीय निर्णय नहीं होने के कारण भू-मालिक अपनी भूमि का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सदस्यों ने इस मामले में विभागीय उदासीनता पर चिंता जताई और अतिशीघ्र इसपर विचार का आग्रह किया। सदस्यों की चिंता को देखते हुए जल्द ही नगर विकास विभाग के सचिव से मिलकर वार्ता करने की सहमति बनाई गई।

    शहर के मुख्य व्यवसायिक केंद्र अपर बाजार में शौचालय की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से होनेवाली कठिनाई पर चर्चा करते हुए कहा गया कि अन्य शहरों की भांति अपर बाजार में भी पे एंड यूज जैसी शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की पहल निगम को करनी चाहिए। बरसात के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों में (विशेषकर बडा तालाब, सेवा सदन पथ के आसपास के क्षेत्रों में) होनेवाले जल-जमाव की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा गया कि नालियों की प्रॉपर सफाई नहीं किये जाने और जल निकासी की सुविधा नहीं होने के कारण इस समस्या से नागरिकों को हर साल समस्या होती है। जरूरी है कि निगम द्वारा समय से पूर्व कार्रवाई की जाय ताकि बरसात के समय नागरिकों को इस समस्या से न जूझना पडे। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग की आवश्यकता बताते हुए सदस्यों ने बकरी बाजार, मेन रोड टैक्सी स्टैंड, रतन टॉकीज समेत अन्य स्थानों पर मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा विकसित करने के लिए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की। सर्वसम्मति से पुनः 15 दिन में समीक्षात्मक बैठक का निर्णय भी लिया गया।

    बैठक में चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य सह आरएमसी उप समिति चेयरमेन अमित शर्मा, मुकेश अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, रांची नगर निगम किरायेदार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश छापडिया, शंकर झा, सदस्य अजीत साहू, अजय साहू, विकास प्रकाश गुप्ता, आनंद जालान, राजीव रंजन मिश्रा उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनिल सरावगी ने दी।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.