Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में अवैध अंग्रेजी शराब के खेप के साथ धराया रामगढ़ का तस्कर, करीब डेढ़ लाख का दारू जप्त.
    Chatra News

    चतरा में अवैध अंग्रेजी शराब के खेप के साथ धराया रामगढ़ का तस्कर, करीब डेढ़ लाख का दारू जप्त.

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में शराबबंदी कानून लागू कर भले ही अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगाने के दावे कर रहे हों, लेकिन अवैध शराब का गैर कानूनी कारोबार बिहार के विभिन्न जिलों में आज भी धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इतना ही नहीं अवैध शराब के इस घिनौने कारोबार के आड़ में बिहार के लोगों को जहरीले और नकली शराब तक माफियाओं द्वारा ऊँचे दाम वसूल कर परोसे जा रहे हैं। जिससे इन जहरीली और नकली शराब का सेवन करने वाले लोग अकाल मौत के गाल में समा रहे हैं। ड्राई स्टेट बिहार में अवैध शराब कारोबार और सप्लाई से जुड़े शराब माफियाओं के ऐसे ही एक बड़े साजिश का खुलासा चतरा पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड-बिहार बॉर्डर पर स्थित हंटरगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब माफिया गिरोह के आर्थिक स्रोत पर करारा प्रहार किया है। एसपी के सटीक सूचना तंत्र के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन द्वारा हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने अभियान चलाकर अवैध अंग्रेजी शराब लदा बोलोरो पिकअप गाड़ी पकड़ा है। पकड़े गए पिकअप गाड़ी के डिक्की से पुलिस ने करीब डेढ़ लाख रुपए का अवैध अंग्रेजी शराब का खेप जप्त किया है। साथ ही मौके से अंतर्राज्यीय शराब माफिया गिरोह के एक तस्कर को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस के इस कार्रवाई से शराब तस्करों और माफियाओं में हड़कंप है। इस बाबत हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब का खेप चतरा के रास्ते बिहार भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अभियान का निर्देश प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि निर्देश के आलोक में थाना क्षेत्र के बरहगावाँ मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चतरा कि ओर से बोलेरो पिकअव वाहन संख्या BR03GA-9337 को आता देख संदेह के आधार पर मौके पर तैनात जवानों के द्वारा रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों को देखकर चालक गाड़ी को रोकने के बजाय तेजी से लेकर भगाने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि भागने के दौरान बोलेरो पिकअप गाड़ी पुलिस के ब्रेकेटिंग से टकरा गई और विपरीत दिशा से आ रहे एक स्वीफ्ट कार को टक्कर मार दिया। जिसके गाड़ी रूक गई और सशस्त्र बल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन चालक को मौके पर पकड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसकी डिक्की से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का खेप पकड़ा गया। थाना प्रभारी के अनुसार तस्कर इम्पिरियल गोल्ड विस्की का 22 कार्टुन में बंद 750 एमएल का 264 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब का खेप तस्करी के लिये बिहार ले जा रहा था। बरामद शराब का बाजार मूल्य करीब डेढ़ लाख रूपये आंका गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पकड़ा गया तस्कर मंजीत कुमार, पिता युगल कुमार उर्फ युगल यादव रामगढ़ जिले के भूरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी, रिभर साईड, इमलीगाछ ईलाके का रहने वाला है और अवैध अंग्रेजी शराब बिहार के भोजपुर जिले में तस्करी के लिये ले जा रहा था। लेकिन इसी दौरान एसपी को मिली गुप्त सूचना ने तस्करों की इस साजिश को विफल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियान में थाना प्रभारी के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक राजदेव पाण्डेय समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026

    Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन

    March 25, 2026

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.