
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हेडुम पंचायत के रामनगर चौक पर अवस्थित रामदेव मेमोरिय फुटबॉल मैदान में टूर्नामेंट सीजन 13 का शुभारंभ किया गया। यह भव्य आयोजन सुपर इलेवन क्लब के देखरेख किया गया । यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 28 अगस्त को आगाज की जाती हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी नेत्रालय के डायरेक्टर डा० अभिषेक कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रुप में समाजसेवी सह सिमरिया विधान सभा के प्रत्याशी के रूप में अपनी दमखम के साथ उभरते हुए, प्रेमरंजन पासवान विशेष रूप से उपस्थित थे। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा विधिवत फीता काट कर एवं किक मारकर किया गया। जिसमे उद्घाटन मैच महिला टीम खलारी और लोहरदगा के द्वारा खेला गया जिसमें खलारी 2 शुन्य से विजय रही। दोनो महिला टीमों को पुरुस्कार के रूप में ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ पुरुषो के बिच चांद क्लब होलमगडा़ और एसटी क्लब बड़गांव के बीच खेला गया । जिसमें होलमगडा़ कि टीम एक शुन्य से विजय रही। इस दौरान उपस्थित लोगो और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेल को खेल का भावना से खेलना चाहिए खेल हमारे जीवन में स्वाथ्य का हिसा माना जाता है।खेल शारीरिक और मानसिक दोनो का विकाश होता है। साथ ही उपस्थित समाजसेवी प्रेमरंजन पासवान ने एक सड़क की मरम्मती अपनी निजी मद से करवाने की भी बात कही। इस कार्यक्रम के मौके पर लावालौंग बीस सुत्री अध्यक्ष छठु सिंह भोगता, जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश साहू, लावालौंग मुखिया नेमन भारती हेडुम मुखिया संतोष राम एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष छठु पाहन कोषाध्यक्ष झमन कुमार भोगता, सचिव, उपाध्यक्ष प्रदीप तुरी उप सचिव जेपी उप कोषाध्यक्ष बाल्मीकि यादव साथ ही समिति के तमाम सदस्य और सुपर इलेवन के सदस्य के साथ साथ हजारों दर्शक मैच का आनन्द ले रहे थे।
मो० साजिद लावालौंग
