
कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड के राजपुर पंचायत स्थित बीके हाई स्कूल (10+2) के खेल मैदान पर पंचायत स्तरीय केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। पंचायत मुखिया छोटू सिंह उर्फ विकास कुमार छोटू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मनरेगा रोजगार सेवक संतोष कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम यादव, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिंह, सम्राट कुमार पाठक, नितेश कुमार सिंह और बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।टूर्नामेंट में 100 से अधिक टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एंट्री फीस के आधार पर टीम चयन के बाद IPL की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी हुई, जिसमें अनुराग सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने। विजेता टीमों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिलेंगे, जबकि श्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ सम्मान दिया जाएगा।पंचायत स्तर पर यह आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह जगाने और प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आयोजन समिति ने भविष्य में इसे प्रखंड व जिला स्तर तक विस्तार देने का ऐलान किया।
