Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 24, 2025
Chatra News

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अगुवाई में जन आक्रोश रैली का आयोजन।

Chatra : मंगलवार को कान्हाचट्टी प्रखंड में भाजपा द्वारा वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली व धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कान्हाचट्टी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अगुवाई में किया गया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के सभी सीमा को पार कर चुकी है। झारखंड में घूसखोरी चरम सीमा पर है। प्रखंड हो या अंचल सभी जगह बिना चढ़ावा का कोई काम नहीं होता है। वर्तमान झारखंड सरकार में गरीब आदमी अपना कोई भी सरकारी काम करवाने के लिए परेशान रहता है। सुनने वाला कोई नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है और वर्तमान हेमंत सरकार को जड़ से अखंड फेंकने को तैयार है। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह एवं सतीश सिंह प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य शशिकांत तिवारी प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी प्रमोद तिवारी तुलसी साहू यमुना साहू राजू दुबे अवधेश सिंह बैजनाथ सिंह चंदन केसरी विनय सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकाश कुमार कान्हाचट्टी

Leave a Response