लव कुश जयंती महोत्सव की तैयारी पूरी मटवारी गांधी मैदान से निकलेगा भव्य शोभायात्रा,10 से 15 हजार कुशवाहा समाज के लोग होंगे शामिल, शोभायात्रा और सम्मान समारोह से गूंजेगा शहर


हजारीबाग | मटवारी गांधी मैदान में कुशवाहा युवा विकास मंच के बैनर तले लवकुश जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर हजारीबाग के अलावा कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से 10 से 15 हजार कुशवाहा समाज के लोग भाग लेंगे।
लवकुश जयंती को पारंपरिक एवं ऐतिहासिक त्योहार के रूप में मनाने की तैयारी है। कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और शोभायात्रा में भाग लेने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
भव्य शोभायात्रा मटवारी गांधी मैदान से शुरू होकर पीटीसी, मेन रोड, बस स्टैंड, कोर्रा होते हुए पुनः गांधी मैदान पहुंचेगी। इसके बाद खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा और फिर कार्यक्रम का समापन होगा।
इस आयोजन में संरक्षक प्रशांत कुशवाहा, अध्यक्ष सूरज कुशवाहा, उपाध्यक्ष जय नारायण कुशवाहा, सचिव नारायण प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विकास कुशवाहा, प्रवक्ता देव नारायण कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, लीलो महतो, संरक्षक बबलू कुशवाहा (विजय बस), अजीत कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, शुबल कुशवाहा, महेश कुशवाहा, एसके तलवार, रामचंद्र प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, जानकी महतो, पूरन महतो, डीएन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी विनय कुमार कुशवाहा, दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप कुमार और समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।