

चतरा प्रखण्ड के दारीयातु पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का जायजा लेने हेतु प्रवीण टोप्पो प्रधान सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग झारखण्ड रांची एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। उनके चतरा आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान ने आभार प्रकट करते हुए पूष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम स्थल आगमन पर पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु लगाए गए स्टॉलों का एक एक कर निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा यह कार्यक्रम राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शत प्रतिशत पात्र लाभुकों को लाभान्वित करना है। शिविर में आयें सभी योग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उन्हे लाभान्वित करें। उक्त मौके पर लाभुकों के बीच योजनाओं के स्वीकृति पत्र, धोती साड़ी, कम्बल व जेएसएलपीएस दीदीयों के बीच आत्म निर्भर बनाने हेतु चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया। वहीं आदिम जनजाति परिवारों के बीच बर्तन एवं चौकी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल से जिला मुख्या लौटने के क्रम में युवाओं के लिए बनायें गए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर स्टेडियम व इंडोर स्टेडियम का सराहना किया और कहा जिले के युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम वरदान साबित होगा। उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चतरा हरीनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य चतरा, प्रमण्ड प्रमुख चतरा समेत अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
