
गिद्धौर/चतरा : प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल फुटबॉल मैदान चल रहे जिला स्तरीय लीग मैच में गुरुवार को प्रतापपुर बनाम आदर्श स्पोर्ट्स क्लब गिद्धौर के बीच मैच खेला गय। टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतापपुर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 246 रन का स्कोर खड़ा किय। प्रतापपुर की ओर से आनंद कुमार ने 72 गेंद पर 90 रन व मो.ओसामा 51 गेंद पर 51 रन की शानदार पारी खेली। जबकि गिद्धौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रेम राणा व चंदन कुमार ने दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। इस प्रकार जवाबी पारी खेलने उतरी आदर्श स्पोर्ट्स क्लब गिद्धौर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट होकर 230 रन ही बना पाया।इस प्रकार प्रतापपुर की टीम 16 रनों से विजय रहा।गिद्धौर की ओर से उज्जवल कुमार ने 112 गेंद पर 117 रन की शतकीय पारी खेली।प्रतापपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मो. ओसामा ने हैट्रिक तीन विकेट लिया।ओसामा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। गुरुवार को खेले गए लीग मैच में अंपायर की भूमिका मनोज कुमार कुशवाहा व सुमित कुमार ने निभाई। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,सचिव मनोज सहाय, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा क्रिकेट लीग मैच के अध्यक्ष प्रेम राणा, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, संतोष कुमार निराला किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राणा राजेश कुमार सोनू कुमार सिंह जितेंद्र कुमार भोक्ता संतोष कुमार यादव सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।
