Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Wednesday, June 18, 2025
Chatra News

युवती की हत्या कर शव को दफनाए जाने के संदेह पर पुलिस ने शव को निकाला बाहर

चतरा:- हंटरगंज के पांडेपुरा पंचायत के पचमो गांव के मंहगु पहाड़ से गुरुवार को पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। मृतक युवती महेंद्र भुईया की 16 वर्षीय पुली सोनी कुमारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कक्षयप और थाना प्रभारी सनोज चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी लिया मृतका के परिजनों के द्वारा पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को पहाड़ में ले जाकर गढ्ढे खोद कर शव को दफना दिया गया था। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के निगरानी में युवती के शव को गढ्ढे से बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया। युवती के चेहरे पर मारपीट का निशान भी पाया गया है। जिससे संदेह जाहिर किया जा रहा है कि उसकी हत्या कर आनन फानन में शव को दफना दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं शव को आनंन-फनन में दफनाने में शामिल मृतका के पिता महेंद्र भुईया एवं सौतेली मां पुनीता देवी और इसमें शामिल अन्य लोगों को पुलिस थाना लाकर पूछताछ कर रही है। मृतका की मां व पुनीता देवी ने बताया कि बुधवार की शाम मेरे पति महेंद्र भुईया मछली लाए थे और बेटी को भूजने के लिए दिए थे। इसी दौरान बेटी ने तेल गिरा दी थी। जिसे लेकर पिता ने उसके साथ मारपीट कर दिया था। जिसके बाद गुस्से में घर से निकल गई थी। जिसके बाद से युवती की खोजबीन कि जा रही थी। खोजबीन के दौरान गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर उसके शव को एक पेड़ में लटका हुआ पाया गया। उसके शव को ऊतार कर पुलिस केश होने के डर से शव को दफना देने की बात युवती की मां और पिता ने बताया है। पुलिस युवती की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है इस बात का खुलासा करने में जुटी हुई है।

Leave a Response