
लावालौंग : विगत 9 दिसंबर की रात लावालौंग थाना क्षेत्र के कदहे गांव से गुम हुए छह माह के मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। लेकिन लगातार प्रयास लावालौंग थाना प्रभारी के द्वारा तथा छानबीन के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बच्चे के पिता निलेश कुमार गंझू ने थाना में मामला दर्ज कराया था कि 9 दिसंबर की रात मां के साथ सो रहे जुड़वा बच्चों में से एक छह माह का बच्चा सुदर्शन कुमार अचानक गायब हो गया था।मामला दर्ज होने के बाद से ही लावालौंग थाना पुलिस सक्रिय हुई और जिले के वरिय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बच्चे की तलाश शुरू की गई।आसपास के इलाकों में छापेमारी,संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके ही अपनी चाची के मायके कुंदा थाना क्षेत्र के मेघाबर गांव से बरामद कर लिया।बच्चे के बरामद होते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।इस मामले में आरोपी महिला सुगिया देवी से पुछे जाने पर उसने स्वीकार किया कि उसकी कोई संतान नहीं थी।उसने पहले सरोज से जुड़वा बच्चों में से एक को देने की बात कही थी। लेकिन इनकार होने पर उसने बच्चे को उठाकर ले जाने की योजना बनाई।आरोपी के अनुसार विगत 9 दिसंबर को वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से रात के समय आई और मां के साथ सो रहे छह माह के सुदर्शन को उठा ले गई। सिमरिया SDPO ( एसडीपीओ) ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।जांच पूरी होने के बाद ही मामले से संबंधित कोई निर्णय लिया जा सकता है। बच्चे को मिलने पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को तथा इस गहन जांच कर रहे पदाधिकारीयों को सहराना की.
रिपोर्टर मो0 साजिद

