

चतरा: जिले के जोरी वशिष्ठनगर थाना पुलिस ने रविवार को नशा मुक्ति के लिए पोस्ता अफीम गांजा की खेती की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जोरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में जोरी वशिष्ठनगर थाना के समीक्ष पंचायत भवन में कई गांवों से आए स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के उपथिति में अफीम गांजा एवं पोस्ता खेती को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने ग्रामीणों को अफीम की खेती का दुष्परिणाम एवं कानूनी जानकारी दी गई l मौके पर उपस्थित ग्रामीणों समझाया गया कि अफीम एवं पोस्ता की खेती ना करें। इससे काफी नुकसान होता है। कानून में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है। ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे लोग अफीम की खेती नहीं करेंगे l साथ ही स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर हंटरगंज के उप प्रमुख जोरी के मुखिया सहित पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।