पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अपने छप्पन सेट पूजा पंडाल में महाष्टमी की पूजा अर्चना की


रांची : छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति एवं महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक व पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अपने छप्पन सेट पूजा पंडाल में महाष्टमी की पूजा अर्चना की एवं छप्पन सेट आवासीय परिसर में चंद्रयान 3 पर विराजमान मां दुर्गे की प्रतिमा के समक्ष महाअष्टमी के लिए विशेष पूजन की व्यवस्था की गई थी, निशा पूजा के उपरांत पूर्वाह्न 7:00 बजे से महाष्टमी की पूजा प्रारंभ कर दी गई। पूर्वाह्न 11:00 बजे से व्रतधारी महिलाओं के लिए पुष्पांजलि की व्यवस्था की गई थी,खीर भोग का वितरण किया गया, संध्या 6:00 बजे से 10:00 बजे तक भव्य डांडिया का आयोजन किया गया। पंडित उदय शंकर मिश्र ने विधि विधान से मंत्रो उच्चारण के द्वारा पूरे पूजा को संपन्न कराया। महिलाओं द्वारा आज खोईचा भरने का विशेष महत्व है।
दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा भगवती महागौरी की आराधना सभी मनवांछित कामना को पूर्ण करने वाली और भक्तों को अभय रूप व सौंदर्य प्रदान करने वाली हैं अर्थात शरीर में उत्पन्न नाना प्रकार के विष व्याधियों का अंतकर जीवन को सुख-समृद्धि व आरोग्यता से पूर्ण करती हैं। आज का दिन परम कल्याणकारी,पवित्र,सुख को देने वाली और धर्म को वृद्धि करने वाली है। छप्पन सेट में निर्मित चन्द्रयान 3 पूजा पंडाल में काफी संख्या में भीड़ पहुंच रही है,इसी क्रम में देर शाम पूजा प्रांगण में पहुंचे सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार का मुख्य संरक्षक आलोक दूबे ने माता का चुनरी भेंट कर स्वागत किया।
समिति के अध्यक्ष गोपी दूबे, सचिव विजय गुप्ता, गोपाल तिवारी,पंकज तिवारी, कमलेश कुमार, पान सिंह, दीपक ठाकुर, शशि कुमार, विवेक सिंह, अजय थापा, मनोज सिंह,जेडी गुरुंग, नितिन कुमार, कमलेश झा, दिलीप कुमार,नीरज कुमार, अश्वनी कुमार, बबलू विजयवर्गीय, विवेक छेत्री, रोहित छेत्री, राकेश कुमार वर्मा, पूजा संपन्न कराने में मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं