Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पलामू पुलिस ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार, रंगदारी वसूलने के लिए बनाया था गिरोह
    Plamu News

    पलामू पुलिस ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार, रंगदारी वसूलने के लिए बनाया था गिरोह

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलामू: स्टोन क्रशर, माइंस समेत कई परियोजनाओं से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पलामू पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने बड़ी तादाद में हथियार एवं अन्य सामग्री को बरामद किया है.

    जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने क्षेत्र में नया आपराधिक गिरोह खड़ा किया था. यह गिरोह नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके में सक्रिय था ताकि रंगदारी आसानी से मिल सके. 28 मई को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा माइंस रोड में अज्ञात अपराधियों ने दो हाईवा को जलाया था. पुलिस, घटना के बाद से सर्च अभियान चला रही थी और जांच कर रही थी.

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधियों की एक-दूसरे से मुलाकात जेल में हुई थी. जिसके बाद सभी ने आपराधिक गिरोह को खड़ा किया था. गिरफ्तार अपराधी विकास उरांव, मोहम्मद याद अली, सकेंद्र उरांव, पंचम सिंह ठाकुर, जमशेद आलम पलामू के छतरपुर मुनकेरी, कउवल क्षेत्र के रहने वाले हैं.

    जेल में तैयार हुआ था गिरोह, बिहार के अपराधी भी जुड़े

    ‘गिरफ्तार आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी. जेल में ही आपराधिक गिरोह को खड़ा किया गया था जिसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, बाकी के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरोह के सदस्य बिहार के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपी सकेन्द्र उरांव, टीएसपीसी का सदस्य रह चुका है जबकि पंचम ठाकुर भी आपराधिक घटना में जेल जा चुका है. सभी गिरोह के माध्यम में लेवी वसूलना चाहते थे इसी मकसद से गिरोह को खड़ा किया था’: रीष्मा रमेशन, एसपी

    रंगदारी देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी

    एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई जानकारी मिली है. पुलिस को रंगदारी देने वालों के नाम मिले हैं. पुलिस की जांच के दौरान रंगदारी देने वालों ने सहयोग नहीं किया है जबकि कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने सहयोग किया है. एसपी ने बताया कि लेवी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

    पुलिस की छापेमारी टीम में छत्तरपुर एसडीपीओ अवध कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, नावाबाजार थाना प्रभारी संजय यादव, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, सुशील उरांव, इंद्रजीत राणा, अनिल कुमार, अशोक टोप्पो, एएसआई राजीव कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.

    पलामू
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    डाल्टनगंज के घरों में चोरों का आतंक खत्म! मासूमों के जेवर लौटे, 5 शातिर गिरफ्तार

    January 13, 2026

    छठ घाट से अपहरण और हत्या: चचेरा भाई एवं बहनोई गिरफ्तार, पलामू पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

    October 30, 2025

    हथियार और ड्रग्स की सीमा पार सप्लाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: आलोक कुमार दूबे,; महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी

    October 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.