
लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप स्कूल में शुक्रवार को वीर गाथा 5.0 प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान कक्षा तीन से लेकर आंठवीं तक के बच्चों के बीच वीर गाथा के तहत स्वतंत्रता संग्राम के वीरों से संबंधित पेंटिंग,कविता,लेख एवं निबंध लेखन कराया गया।बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से शहीद वीरों तथा उनकी वीरता की कहानी का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया गया है।इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर स्वतंत्रता की समझ को बढ़ावा देने एवं स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों की जीवन गाथा से उन्हें रूबरू कराना है।उन्होंने कहा कि आज के समय में हम और विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की बलि चढ़ा चुके भारत माता के सपूतों को भूलते जा रहे हैं।सरकार के इस कार्यक्रम के माध्यम से हम वीरों से रूबरू होकर उन्हें जानने और समझने की दिशा में कदम बढाएंगे।इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को कम उम्र से ही वीरों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा मिलेगा।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने मंगल पांडेय,चीन युद्ध के वीरों समेत अन्य वीर गाथा से संबंधित सुंदर चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।निदेशक मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा निखारते हैं बल्कि वीरों के प्रति आदर सम्मान की भावना भी जगाते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य कुमारी अनुप्रिया पांडेय शिक्षक संजित कुमार मिश्रा,संदीप सिंह,कंचन कुमारी,नेहा कुमारी,अंचन कुमारी,बेवी देवी एवं अंशु कुमारी नें अहम भूमिका निभाई।मौके पर प्रतियोगिता में ऐंजल मिश्रा,दिपीका कुमारी,काजल कुमारी,पूजा कुमारी,सोनी कुमारी,स्नेहा कुमारी,श्रुति कुमारी,साक्षी कुमारी,सपना कुमारी,आकांक्षा रानी,सूरज कुमार,रितीक कुमार,सुनिल कुमार,मोहीत कुमार,प्रिंस कुमार,वरूण कुमार,ऋषि कुमार,प्रियांशु राज,वंश कुमार समेत अन्य बच्चे प्रतिभागी रहे।
रिपोर्टर मो० साजिद
