

Chatra : प्रतापपुर थाना के योगियारा मार्थ के परहियाडीह मोड के समीप शुक्रवार को दर्दनाक सडक हादसे में एक पांच वर्षीय बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और कुल नौ लोग घायल हो गए।जिसमे दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक की पहचान परमजीत कुमार है जो लूना पर सवार थी जो गंभीर रूप से घायल रूबी देवी के पुत्र एवं अरबिन्द प्रसाद के नाती है।वे बिहार के लूटवा थाना के डुमरी बांकेबाजार के निवासी है।अन्य घायलों में संजु गंझू,राजेन्द्र गंझु,बालेश्वर गंझु,विजय गंझु, मुनिया देवी, सुनिता देवी, विजय गंझू की पत्नी शामिल हैं सभी हरनाही और माली लावालौग के रहने वाले है।जो शादी समारोह में कुन्दा काड़ीमारन में आये हुए थे।सभी घायलों को पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर इलाज किया गया ।गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है ।घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि लूना पर सवार तीन लोग प्रतापपुर से जोरी की ओर जा रहे थे जबकि बाराती से भरी सवारी वाहन भांगदोहर चकला हन्टरगंज से वापस कुन्दा काडी़मारन जा रहा था। बता दे कि बाराती से भरी सवारी कुन्दा काडीमारन कामेश्वर गंझु के पुत्र पंकज गंझु के शादी मे बाराती के लिए गुरूवार संध्या में भांगदोहर चकला गया था।शादी के बाद शुक्रवार सुबह वापस लौट रहा था। दुर्घटना में लूना सवारी के टक्कर से चपटा हो गया।