

प्रतापपुर/चतरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा प्रज्ञा वाजपेई के मार्गदर्शन में बुधवार को ग्राम मुड़िया मैराग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रखंड कार्यालय के पीएलवी गोविंद ठाकुर एवं संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा लोगों को नालसा स्किम ( वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) एवं भरण पोषण अधिनियम इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को लोक अदालत, मध्यस्थता,नि: शुल्क विधिक सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।।
add a comment