
लावालौंग: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लावालौंग थाना क्षेत्र में सक्रिय अफीम तस्करों और नशा खुरानी गिरोह के माफियाओं के विरुद्ध लगातार एक्शन मोड देखे जा रहे हैं एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर लावालौंग पुलीस प्रशासन तथा वन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अफीम के उत्पादन और व्यवसाय के काले धंधे में संलिप्त माफियाओ पर शिकंजा कसने में जुटी है। शुक्रवार को कोलकोले पंचायत के मड़वा तथा भूसाड स्थित घनसुरा नदी के किनारे लावालौंग थाना पुलिस ने वन विभाग के सहयोग से लगभग 8 एकड़ भूमी पर वनक्षेत्र में तस्करों और माफियाओं के संरक्षण में वन भूमि पर अफीम उत्पादन के नियत से लगाए गए पोस्ते के अवैध फसल को अभियान चलाकर विनष्ट किया। एस०आई० विकास सेठ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने करीब 8एकड़ में लगे अवैध पोस्ते के फसल को ट्रैक्टर चलाकर विनष्ट किया। साथ ही आसपास के गांव के ग्रामीणों को गैरकानूनी कार्यो में संलिप्त नहीं होने की चेतावनी देते हुए तस्करों के हर गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। अभियान में एसआई व वन विभाग के वनरक्षी अमीत कुमार, सुनील कुमार, किशोर कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
लावालौंग : मोहम्मद साजिद
