Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ऑपरेशन डॉ. इरफान अंसारी शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव
    Dhanbad News

    ऑपरेशन डॉ. इरफान अंसारी शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 16, 2025Updated:January 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    dhanbad : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और रांची से आई डॉक्टरों की टीम के साथ शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अस्पताल परिसर का व्यापक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. अंसारी ने अस्पताल में पाई गई कई खामियों पर नाराजगी जताई और अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी परिसर स्थित महिला वार्ड का निरीक्षण किया, जहां मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड में बेड की खराब स्थिति और घटिया चादरों को देखकर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।

    डॉ. अंसारी ने ओपीडी और ऑर्थो वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “हम इतने खर्च करते हैं और उसके बावजूद अस्पताल की यह स्थिति चिंताजनक है। अस्पताल की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

    मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार एसएनएमएमसीएच का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल काफी पुराना है और इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। साफ-सफाई और मरीजों के इलाज की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को बार-बार रेफर करना उचित नहीं है और सरकारी अस्पताल की अनदेखी नहीं की जाएगी।

    डॉ. अंसारी ने घोषणा की कि संथाल परगना के लोगों को जल्द ही सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माण में करोड़ों की लागत आई है और अब इसे छह माह के भीतर चालू किया जाएगा। डॉक्टरों की कमी दूर कर अस्पताल को पूरी तरह से संचालित किया जाएगा।

    धनबाद में आउटसोर्सिंग विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा की धनबाद में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोयला हमारा है, जमीन हमारी है, लेकिन फायदा केंद्र सरकार उठा रही है। भाजपा ने धनबाद को लूट का अड्डा बना दिया है, जो अब नहीं चलने दिया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि “खरमास समाप्त हो चुका है, अब ‘ऑपरेशन इरफान अंसारी’ शुरू हो गया है। हमारा लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाकर जनता को बेहतर सुविधा दी जाए।”

    धनबाद
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    माता के जयकारे के बीच बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने किया भूली ए ब्लॉक दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन

    September 28, 2025

    संविधान को चुहें जैसा कुतर रहें है मोदी: बंधु तिर्की।

    May 4, 2025

    कालूबथान पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पकड़ा अवैध शराब

    April 28, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.