

चतरा : हंटरगंज स्थित राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सभागार में भूगोल विभाग के द्वारा विश्व स्तरीय जवलंत मुद्दा”जलवायु परिवर्तन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि महाविधालय के सचिव डा० प्रमोद कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।
कार्यशाला में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को स्मार्ट बोर्ड पर हिमालय पर्वत श्रृंखला के ऊपर मौजूद गैलेशियर काफी तेजी से पिघलने कारणों को दिखाया गया।साथ ही दुनिया के सात बड़े बड़े देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करने में दुनिया का निस्फ हिस्सा इनके द्वारा निकाला जा रहा है।जिसके दुष्प्रभाव जलवायु परिवर्तन में देखने को मिल रहा है। साथ ही गलोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन तेजी से बढ़ते हुए देखा जा रहा है।स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से देखा कर समझाने का प्रयास किया गया की पिछले दो सौ वर्षों में वैश्विक तापमान के लिए मनुष्य ही जिम्मादार है।इधर पृथ्वी का तापमान1.1डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है जो काफी चिंता का विषय है।अगर समय रहते मनुष्य नहीं चेता तो इसके भयानक परिणाम देखने को मिलेगा।जलवायु वैज्ञानिकों के द्वारा मनुष्यों को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।जलवायु परिवर्तन के कारण और उसके दुष्प्रभाव पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया।जलवायु परिवर्तन के बचाव और उसके उपाय को लेकर हर एक मनुष्य को सचेत रहने पर बल दिया गया।सरकार को इस ओर काफी गंभीरता से लेने की बात को दोहराया गया।अगर सरकार और जनता मिलकर इस ओर मिलकर प्रयास करना होगा तभी जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित किया जा सकता है।इस कार्यशाला को विभागाध्यक्ष प्रो पूजा कुमारी सिंह ने गोलबाल वार्मिंग के एक एक बिंदु को उजागर किया।कई छात्र एवं छात्राओं ने भी जलवायु परिवर्तन पर अपने अपने मंतव्य रखे ।