Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
    Chatra News

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डी०आर०डी०ए० प्रशिक्षण भवन हॉल में किया गया ।सर्वप्रथम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी के द्वारा लैंगिग समानता पर प्रकाश डाला गया । सुरजमुनी कुमारी अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में 21वी0 शताब्दी के दौर में भी आम व्यक्ति बेटी और बेटे में फर्क महसुस करते है। वर्तमान में झारखण्ड की लिंग अनुपात बालिका की तुलना में बालको का अधिक है, जो एक शिक्षित समाज के लिए शर्मनाक स्थिति है। साथ ही इनके द्वारा उपस्थित बालिकाओं से अपील की गयी कि हमें एक जुट होकर समाज के उत्थान के लिए एवं बेटी बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है इस भ्रांती को दूर करना होगा। साथ ही इनके द्वारा भ्रूण हत्या एक कानूनन अपराध है पर प्रकाश डाली गयी । मंचासीन जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी के द्वारा भ्रूण हत्या कानूनन अपराध है पर प्रकाश डालते हुए संबोधन में बताया गया कि जो बच्चा / बच्ची उस वक्त दुनिया को देख भी नहीं सकें है, उनके पंख को पर भी न लग पाया हो उसकी हत्या भ्रूण में ही कर दी जाती है। श्री तिवारी के द्वारा बताया गया कि एक जघण्य अपराध है। वर्तमान में बेटियाँ अपने बूढे माँ बाप की जो सेवा करे शायद एक बेटा न कर पाये । श्री तिवारी के द्वारा मंच से उन सभी मॉ पिता से अपील की गयी कि पुत्रियों को भी मौका दिया जाय ताकि वे भी अपने माता पिता का सपना साकार कर सके एवं उनका नाम उँचा कर सके। इसका एक ज्वलंत उद्याहरण स्वयं श्री तिवारी की पुत्री है जिसे तिरंदाजी में झारखण्ड स्तर पर स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया है। इसी प्रकार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति धन्नजय तिवारी, सदर अस्पताल के डॉक्टर तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा भ्रूण हत्या पर रोक लगाने हेतु सभी से अपील की गयी ताकि भविष्य में झारखण्ड तथा देश की लिंग अनुपात समानुपाति हो । बेटी बचाओ बेटी पढाओं थीम के उपर विद्यालय के छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुश्री शिक्षा संस्कृति को प्रथम पुरस्कार तथा सुश्री स्वेता कुमारी एवं सुश्री पुष्पा कुमारी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    March 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    March 25, 2026

    Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.