
लावालौंग: प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें विधार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण,अभिभावक मीटिंग एवं मकर संक्रांति मनाना शामिल है।संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।उक्त विषय की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बारहवीं एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है।जिसमें पूजा कुमारी,कौशल्या कुमारी,रोशन कुमार,सकेंद्र कुमार,सुष्मिता कुमारी,आरती कुमारी,अंकित कुमार,सुधांशु कुमार का नाम शामिल है।इसके बाद उपस्थित अभिभावकों के साथ बैठक कर बेहतर पठन पाठन एवं अतिरिक्त गतिविधियों से संबंधित रणनीति बनाई गई।फिर सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों नें संयुक्त रूप से चुडा,तिलकुट का लुफ्त उठाकर मकर संक्रांति मनाया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुमंत कुमार नें किया।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समन्वयक बैजनाथ प्रसाद,क्वीज के समन्वयक सुब्रतो बनर्जी,अभिभावक मिटींग के समन्वयक अखिलेश प्रताप सिंह एवं सुनिल कुमार के साथ साथ शिक्षक मो इमरान,राजेश महतो,दयानंद सिंह,सफीक अंसारी,श्यामजीत यादव,शंभू साहू,राजेश साहू, धनेश्वर राम,उत्कर्ष गुप्ता,सुनील कुमार,अशोक ठाकुर,विवेक कुमार,सुमन कुमारी सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
संवाददाता, मो० साजिद
