Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, June 19, 2025
Chatra News

महासप्‍तमी के अवसर पर बकचुम्मा में निकाली गई शोभा यात्रा,शामिल हुए ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी!

कान्हाचट्टी: प्रखंड अंतर्गत बकचुम्मा में देवी मंड़प ग्राम पूजा समिति बकचुम्मा द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के महासप्तमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि माननीय ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी जी शामिल हुए उनके आगमन पर पूजा समिति द्वारा भगवा गमछा भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कन्या पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया हजारों कि संख्या में श्रद्धालु हाथ में भगवा निशान लेकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा पुरे गांव का भ्रमण करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवपत्रिका पूजन के साथ कलशों में जलाभरण किया गया। तत्पश्चात शोभायात्रा पुनः मंदिर पहुंची। यहां महासप्तमी पूजन, पुष्पांजलि, मां का श्रृंगार के साथ महाआरती की गई। शोभायात्रा में भक्ति जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। मां के आगमन को लेकर लोग अपने घरों के बाहर निकल कर मां का स्वागत धूप, अगरबत्ती व शंख बजाकर कर रहे थे। इसके साथ ही मां दुर्गा का पट खोला गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । फिर इन्होंने
राजपुर में दुर्गा पूजा समिति, राजपुर द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा आवरण हेतु कलश स्थापना पुजन में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी शामिल हुए.माँ दुर्गा से प्रखंड एवं जिलेवासियों की सुख,समृद्धि और वैभव की कामना की। मौके पर प्रमुख इंदू कुमारी, राजपुर मुखिया विकास कुमार , बकचुम्मा मुखिया पार्वती देवी ,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजीव सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि बद्री दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह,पूजा समिति अध्यक्ष सुनिल सोनी, सचिव श्रवण रविदास, उपाध्यक्ष गोवर्धन दांगी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,संतन दांगी,पुखन दांगी, अम्बिका दांगी,रंजन प्रजापति,दिपक प्रजापति,भीम दांगी,राजेश भारती,लोचन दांगी लेखो महतो, अक्ष वर्मा, विद्या सागर समेत सैकड़ों भक्त जन उपस्थित थे।

संवाददाता : अरविन्द सिंह बिट्टू

Leave a Response