Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रामनवमी पर मां कौलेश्वरी पर्वत में उमड़ा आस्था का जानसैलाब,एसडीओ मोहम्मद जहूर आलम ने लिया मेला परिसर का विस्तृत जायजा, दिए कई अहम निर्देश
    Chatra News

    रामनवमी पर मां कौलेश्वरी पर्वत में उमड़ा आस्था का जानसैलाब,एसडीओ मोहम्मद जहूर आलम ने लिया मेला परिसर का विस्तृत जायजा, दिए कई अहम निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला के हंटरगंज प्रखंड स्थित मां कौलेश्वरी पर्वत पर रामनवमी के अवसर पर चल रहा नवदिवसीय मेला चरम पर है। पर्वत पर इन दिनों आस्था का ऐसा माहौल है कि प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा और सुविधा के मद्देनज़र विशेष निगरानी में रखा है।इसी क्रम में मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह सदर एसडीओ मोहम्मद जहूर आलम तथा जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी गुरुवार को पर्वत के तलहटी में पहुंचे और मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।दोनों ने पूरे पर्वत परिसर,मंदिर मार्ग,भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा चौकियों और सुविधा केंद्रों का बारीकी से जायजा लिया।
    निरीक्षण के दौरान स्थानीय सीओ सह समिति के सचिव रितिक कुमार,बीडीओ निखिल गौरव, कमान कच्छप, थाना प्रभारी प्रभात कुमार सदस्य कौशलेंद्र कुमार सिंह, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीओ ने सभी को सख्त निर्देश दिए कि— भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा
    निरीक्षण के दौरान समिति ने चिकित्सासुविधा,पेयजल,बिजली, पार्किंग,चलने वाले मार्ग,बैरिकेडिंग और शौचालयों की व्यवस्थाओं का एक-एक कर परीक्षण किया। एसडीओ ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालु को बीमारी या शारीरिक परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मौके पर तैनात चिकित्सा टीम, पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टों की समीक्षा करते हुए कहा कि मेला अवधि में 24 घंटे सेवा में किसी तरह की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। आस्था का संगम — कौलेश्वरी पर्वत कौलेश्वरी पर्वत हिंदू, जैन और बौद्ध—तीनों धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है । रामनवमी के दौरान पर्वत पर स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर में दर्शन–पूजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों एवं मार्गों का सुधार, और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है।मेला को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रबंधन समिति, पुलिस प्रशासबाइट – एसडीओ मोहम्मद जहूर आलमन, चिकित्सा दल एवं सुरक्षा बलों की 24 घंटे की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। रामनवमी के पावन अवसर पर मां कौलेश्वरी पर्वत पर आस्था, अनुशासन और प्रशासनिक समन्वय का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु शांतिपूर्वक और व्यवस्थित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें, इसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

    March 26, 2026

    Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

    March 26, 2026

    Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान!

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रामनवमी पर मां कौलेश्वरी पर्वत में उमड़ा आस्था का जानसैलाब,एसडीओ मोहम्मद जहूर आलम ने लिया मेला परिसर का विस्तृत जायजा, दिए कई अहम निर्देश March 27, 2026
    • Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर March 26, 2026
    • Ranchi News : रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की शहर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा March 26, 2026
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.