
Chatra : झराखण्ड के चतरा ज़िला के डीसी कार्यालय के निकट शहीद विनय भारती पार्क के सामने बुद्धवार को एक एनजीओ जिसका नाम कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के जिला कार्यालय का विधायक जनार्दन पासवान,ज़िला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी,ज़िप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तेवारी,मुखिया कुमारी अनिता यादव और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष उमर नूरानी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्धघाटन किया। वहीं इस अवसर पर शहीद विनय भारती पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस एनजीओ कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के सचिव विकाश कुमार माली ने केक काटकर 15वां वर्षगांठ मनाया। उन्होंने स्टेज से लोगों को संबोधित करते हुए संस्था द्वारा 15 वर्षों के कामों को गिनाया। कहा अबतक 15 हज़ार कन्याओं की इस बैनर तले मुफ्त में विवाह करा चुके हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि हमारी संस्था। बाल विवाह को रोकने,कन्या भूर्ण हत्या पर रोक,दहेज प्रथा जैसी कुरूतियों पर रोक आदि समस्याओं पर पूरी एनर्जी से काम करती है। साथ ही बताया कि जिनके गार्जियन निर्धन हैं उनकी सामूहिक विवाह कराती है। जिस बच्ची के माता पिता नहीं है उसकी पढ़ाई,दवाई मुफ्त में कराती है। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी के तर्ज पर शिक्षा बड़ी भी चलाती है। वहीं चतरा में कार्यालय उद्धघाटन करने का उद्देशय बताया कि चतरा की बेटी को भी हम सशक्त करेंगे। बस हमें वैसी बेटी,वैसा गांव को चिन्हित कराएं,मैं हर उस कन्या के साथ खड़ा रहूंगा। साथ ही चतरा ज़िला की डीसी की भी चर्चा किया कहा कि वो भी एक महिला हैं। जो इतना सशक्त हैं जो आज पूरा ज़िला चला रही हैं। इस मौके पर प्रभारी सचिव हसीबुल्लाह अंसारी,कोषाध्यक्ष उषा सिंह,संजय सिंह,राजेश कुमार सिन्हा आदि गणमान्य लोग शामिल होकर हर्षोउल्लास के साथ स्थापना दिवस सह कार्यालय का उद्धघाटन किया।
