Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा कॉलेज मैदान में होगा लोजपा (रा) का नव संकल्प, आभार सह मिलन समारोह का आयोजन
    Chatra News

    चतरा कॉलेज मैदान में होगा लोजपा (रा) का नव संकल्प, आभार सह मिलन समारोह का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 13, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान 14 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचेंगे। इस दौरान वे चतरा कॉलेज के समीप स्थित मैदान में आयोजित पार्टी के पहले नव संकल्प महासभा, अभिनंदन सह मिलन समारोह में बतौर मुख्य अथिति शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे विगत विधानसभा चुनाव में एनडीए घटक दलों के सहयोग से चुनाव लड़ रहे लोजपा रामविलास के इकलौते प्रत्याशी जनार्दन पासवान की प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताते हुए नवनिर्वाचित विधायक का अभिनंदन करेंगे। साथ ही विभिन्न दलों को छोड़कर हजारों समर्थकों के साथ लोजपा(रा) का दामन थामने जा रहे चतरा के चर्चित समाजसेवी प्रेमचंद सिंह उर्फ प्रेम सिंह का कार्यकर्ताओं संग पार्टी में स्वागत करेंगे। इस बाबत लोजपा रामविलास के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद चतरा में आयोजित होने वाले पहले संगठनात्मक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कार्यकर्ता जोर-जोर से जुटे हैं।

    11 बजे चतरा पहुंचेंगे चिराग, औरंगाबाद व सीतामढ़ी में भी करेंगे जनसभा

    चिराग पासवान के चतरा आगमन से पूर्व पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह झारखंड के सह प्रभारी कुमार सौरभ सिंह और झारखंड में पार्टी के इकलौते विधायक जनार्दन पासवान ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान केंद्रीय प्रवक्ता सह प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि लोजपा(रा) गठन के बाद हम एनडीए के साथियों के साथ 100% स्ट्राइक रेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ओर से बिहार में हमें पांच सीटें मिली थी। उन सभी पांच सीटों पर हमारे प्रत्याशियों ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। इसी प्रकार झारखंड विधानसभा चुनाव में हमें गठबंधन धर्म के अंतर्गत चतरा की सीट मिली थी। यहां भी हमारे प्रत्याशी जनार्दन पासवान ने मंत्री के पुत्रवधू को हराकर पार्टी के शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट की प्रथा को कायम रखा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब व्यक्ति नहीं बल्कि देश के सबसे तेजी से उभरते विश्वासी नेता बन चुके हैं। इसी का नतीजा है कि अब लोग उन्हें अपना आईडियल मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सह लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 बजे हवाई मार्ग से चतरा पहुंचेंगे। शहर के बाबा घाट मैदान में पार्टी के सांसद, विधायक व पदाधिकारियों के अलावे कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत करने के बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल चतरा कॉलेज मैदान लाया जाएगा। जहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनिर्वाचित विधायक का अभिनंदन के साथ-साथ प्रचंड जनाधार के लिए चतरा की जनता का आभार भी जताएंगे। केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हम बिहार और झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जोर शोर से जुट गए हैं। जिसका आगाज चतरा से होने जा रहा है। हम बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड में भी पार्टी को शक्ति प्रदान करेंगे और पूरी मजबूती के साथ संगठन बनाएंगे। चतरा में जनसभा को संबोधित करने के बाद चिराग बिहार के औरंगाबाद और सीतामढ़ी में भी सभा को संबोधित करने जाएंगे।

    प्रेम सिंह हजारों समर्थकों के साथ होंगे लोजपा में शामिल

    प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नव अभिनंदन, आभार सह मिलन कार्यक्रम के दौरान चतरा के चर्चित समाज सेवी पूर्व मुखिया प्रेम सिंह हजारों समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामेंगे। प्रेम सिंह को केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी उपस्थिति में पार्टी में स्वागत करेंगे। इस दौरान कई जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समेत विभिन्न दलों के बड़े नेता और कार्यकर्ता भी प्रेम सिंह की अगुवाई में लोजपा(रा) में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी में प्रेम सिंह के स्वागत की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इस निमित्त जिले के विभिन्न प्रखंडों के सभी पंचायतों व गांवों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

    अपने तो अपने होते हैं, राजद का करेंगे सूपड़ा साफ

    प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए लोजपा रामविलास के केंद्रीय प्रवक्ता और विधायक जनार्दन पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि अपने तो अपने होते हैं। कहा की एनडीए घटक दलों में शामिल भाजपा, आजसू समेत अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता तो अपने ही हैं। हम लोगों का संकल्प चतरा से राजद का सूपड़ा साफ करना है। जनार्दन पासवान ने कहा कि यहा राजद में बड़ी टूट होने जा रही है। सबसे ज्यादा राजद के नेता और कार्यकर्ता ही लोजपा रामविलास का दामन थामने जा रहे हैं।

    पैसे के खेल में जनता की हुई जीत : जनार्दन

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा विधानसभा चुनाव में जमकर पैसे का खेल खेला गया है। लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और भ्रष्टाचार को चुनौती देते हुए जनार्दन को अपना प्रतिनिधि जनता ने चुन लिया। जनार्दन पासवान ने कहा कि हम एनडीए के पार्ट हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए घटक दल में शामिल सभी दल मजबूती के साथ एक साथ खड़े हैं। जनार्दन पासवान ने कहा झारखंड में भले ही एनडीए की सरकार नहीं बनी हो, लेकिन यहां विकास नहीं रुकने वाला है। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए अंतिम व्यक्ति को विकास से जोड़ने का हमने संकल्प लिया है। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरी यादव, समाजसेवी प्रेम सिंह, बॉबी राम, देवा सोनी, सौरभ अग्रवाल व कल्याण सिंह समेत पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

    March 26, 2026

    Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

    March 26, 2026

    Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान!

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर March 26, 2026
    • Ranchi News : रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की शहर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा March 26, 2026
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.