Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

लावालौंग में प्राकृतिक का महापर्व सरहुल धूम धाम से मनाया गया

लावालौंग/चतरा: प्राकृतिक के महापर्व सरहुल पूजा महोत्सव मंगलवार को प्रखंड लावालौंग के वन विभाग विश्रामगार परिसर सरना स्थल के मैदान में धूमधाम से मनाया गया।
आयोजित प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती तथा प्रमुख मनीषा देवी उपस्थित हुए। साथ ही साथ जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, प्रमुख पति सह समाजसेवी श्रवण कुमार रजक एवं लावालौंग मुखिया नेमन भारती, मुखिया हेडूम पंचायत के संतोष राम उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छट्ठू सिंह भोक्ता तथा संचालन टिकेंद्र सिंह भोक्ता ने किया समिति के लोगों ने आए हुए अतिथियों को गुलाल /अबीर लगाकर स्वागत किया। इसके पहले प्रखंड भर के लगभग दो दर्जन समिति में शामिल महिला पुरुष ने सरना स्थल वन विभाग विश्रामगार में उपस्थित अपने परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक लोक नृत्य करते हुए सरनास्थली पहुंचे तथा अपना-अपना कला प्रदर्शन प्रस्तुत किया जिससे उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया। महोत्सव में आए अतिथियों ने बारी-बारी से अपने संबोधन में सरहुल पूजा प्रकृति से जुड़े बातों को रखा बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि आज की अंधी दौड़ में प्राकृतिक की सुंदरता को बिगड़ा जा रहा है जीवन रक्षक के लिए प्रकृति से जुड़ी निशुल्क मिलने वाला हवा जल स्रोत आदि चीजों को दूषित होते हुए देखा जा रहा है शुद्ध हवा तथा शुद्ध जल लेने के लिए लोगों को अस्पताल तथा पैसों से खरीदी जा रही है, उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक होने की बात कही। इस महोत्सव के मौके पर जे० ई० सिकन्दर कुमार समाजसेवी मनीष सिंह भोक्ता, कैलाश भारती, चंदू भोगता,सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष कामाख्या सिंह भोक्ता, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सरयू यादव, भोक्ता समाज युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष, टिकेंद्र कुमार भोक्ता,समाज सेवी गुल्ली गांझु, मनोज कुमार सिंह, रामकुमार गंझू,छट्ठू पाहन, झमन कुमार भोक्ता, बबन पासवान, सन्तोष कुमार भोक्ता, सुरेन्द्र सिंह भोक्ता, रामजतन सिंह भोक्ता, महेश भोक्ता, जगदीश भोक्ता, विजय गंझू, राजू गंझू,मनोज कुमार यादव, उपमुखिया प्रतिनिधी के अलावे सैकड़ो लोगों ने इस महोत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

संवाददाता, मो० साजिद

Leave a Response